गेहूँ के चोकर का हलुआ
गेंहूँ के चोकर का पौष्टिक हलुआ
यह विधि भी माँ की बताई हुई नानी दादी के जमाने की विधि है जब मैने माँ से पूँछा तो बोली बचपन मे मै बहुत पसन्द करती थी इसको आज आप लोगो के साथ विधि बता कर मुझे बहुत खुशी हो रही है
विधि
गेहूँका आटा छान कर चोकर निकाल ले अब इस चोकर को रात भर पानी मे भिगो दे सुबह कढाई मे देशी धी गर्म करके पिसी इलाइची का छौक लगा कर भीगे चोकर को छान कर निकाले गये पानी को डाल कर अच्छी तरह पकाने चीनी भी मिलाये पकने पर यह गाढा हो कर हलुये की तरह पक जायेगा मेवे मिला कर गर्म ही खाये या फिर थाली मे चिकनाई लगा कर इसको निकाल कर जमा दे कटे मेवों से ऊपर से सजाये ठंडा होने पर यह जम जायेगा तब चाकू से बर्फी की तरह इसे काट कर खाये
मैने बनाया नही है बस खाया है बचपन मे और विधि माँ से पूँछ कर लिख दी है
इरा जौहरी



