गोभी और मूली के पत्तो से बनायें स्वास्थ्यवर्धक साग !!!
गोभी और मूली के पत्तो का टमाटर के साथ मिला कर बना स्वास्थ्यवर्धक स्वादिष्ट साग !!!
हमारे छोटे बेटे को सागपात बहुत पसन्द है और वो गोभी या मूली का हो तो क्या कहना पर हमारे पास दोनो के ही बहुत कम पत्ते थे जो कि मुलायम थे और कुछ बचा हुआ सलाद का टमाटर भी था हमने तीनों को मिला कर हींग लहसन मिर्च से छौक कर स्वास्थ्यवर्धक स्वादिष्ट साग बना डाला जो सभी को बहुत पसन्द आया
इरा जौहरी
=======
विधि
गोभी व मूली के मुलायम पत्ते यदि मुरझा रहे हो तो उन्हें पानी से धो कर कुछ समय के लिये रख दे सब हरे हो जायेगे गोभी व मूली के मुलायम पत्तो के साथ कुछ मूली के टुकड़े व मुलायम डण्ठल का गूदा व टमाटर भी काट ले गर्म तेल मे हीँग ,लहसन, मिर्च का तड़का दे कर भून कर साग छौंके नमक भी डाले और
ढक कर गलाये फिर खुला खुला भूने





