घर में बनाये सफेद सिरका
घर मे बनाये सफ़ेद सिरका
यह सिरका एसिटिक एसिड से बनता है
एक प्याला पानी उबाल कर ठंडा करे फिर उसमे एक चम्मच एसिटिक एसिड मिलाये हल्का भूरा रंग लाने के लिये स्टील के बर्तन मे आधा चम्मच चीनी डाल कर बर्तन गर्म करे चीनी पिघल कर भूरि हो जाये तो उसमे उबाल कर ठंडा किया पानी मिलाये फिर एसिटिक एसिड मिलाये
अचार मे जरा सा यह सिरका डालने से अचार ख़राब नही होते और सिरके वाला प्याज अगर बना कर रखना हो तो बढिया रहता है
जब खाना हो थोडा प्याज काट के थोड़ा सिरका मिला कर बनाने से जब खाये ताज़ा पन रहता है ज्यादा दिन रखने पर ताज़ा वाला मजा नही आता एक बार मे बनाने पर दो चार दिन तो आराम से चल जाता है वैसे ज्यादा दिन रखने के लिये प्याज के छोटे गट्ठो को एक तरफ़ से थोड़ा कट कर के थोड़ी हवा लगा कर प्याज का पानी हल्का सुखा कर सिरके मे डुबो दे नमक खाते समय डालने से तेज़ी बनी रहती है हरीमिर्च व लालमिर्च इच्छानुसार डाले सफ़ेद सिरका मे इस तरह पड़ा प्याज अच्छा लगता है
हमारे घर मे हमारे बचपन से इस तरह से यह सिरका बन और खाया जा रहा है
बिना पानी मिलाये एसिटिक एसिड प्रयोग मे ना लाये और इसकी अधिक मात्रा तीखा पन बढ़ा देती है पानी मिला हुआ अपने स्वादानुसार जरा सा ही प्रयोग मे लाये
इरा जौहरी




