घुइया यानी अरबी बड़ी दो प्याजा !!!!
घुइया यानी अरबी बड़ी दो प्याजा !!!!
आज मैने घुइया बड़ी दोप्याजा के साथ मे मल्टीग्रेन आटे की रोटियाँ बनाई है मल्टीग्रेन आटा डाइबटीज के रोगियों के लिये फ़ायदेमन्द होता है काफी समय से यह बात सुन रही थी तो सोचा चलो यह भी आज़मा लेते है तोआज मल्टी ग्रेनेड आटे की रोटियाँ भी बना कर पोस्ट कर दी आज की घुइया बड़ी दो प्याजा मैने बस एक चम्मच अदरक लहसन प्याज के पिसे हुये मसाले मे बनाई है जो स्वाद मे बहुत ही बढिया बनी इस सब्जी के साथ चावल खाने का अपना ही मजा है तो चावल भी पेश कर दिये
इरा जौहरी
———–
घुइया बड़ी दो प्याजा !!!!
१ कच्ची घुइया छील कर काट ले छोटी छोटी प्याज की गाँठे भी छील ले गर्म तेल मे उड़द की दाल की बड़िया , घुइया व प्याज की साबुत छोटी छोटी गाँठे फ्राई करे
२ पिसे अदरक लहसन प्याज के पेस्ट मे हल्दी धनिया मिर्च व नमक मिला कर पानी के साथ घोल कर डाल दे
३ सब मिला कर किनारों पर तेल छोड़नेतक भूने
४ जब सब भुन जाये पानी डाल कर ढक कर रझाये पकाये पकाते समय ढक्कन पर भी पानी रखे जिससे सब्जी की चिकनाई ना उड़े सब्जी पकने के बाद भी थोड़ी देर गर्म गैस पर रखी रहने दे
५ तैयार सब्जी पर हरी धनिया डाल कर परोसे
इरा जौहरी
Www.irajohri.com


घुइया व प्याज की साबुत छोटी छोटी गाँठे फ्राई करे
पिसे अदरक लहसन प्याज के पेस्ट मे हल्दी धनिया मिर्च व नमक मिला कर पानी के साथ घोल कर डाल दे
सब मिला कर किनारों पर तेल छोड़ने तक भूने
जब सब भुन जाये पानी डाल कर ढक कर रझाये





