इमली की खट्मिट्ठी चटनी !!!!!
इमली की चटनी
इमली की खटमिट्ठी चटनी!!!!!!!
इमली की खट्टी मीठी चटनी चाट की जान होती है तो दही बड़ों की शान होती है जब तक चाट पर चटनी ना डाली जाये चाट का मजा अधूरा रहता है इसी तरह दही बड़ों पर भी जब तक दही के ऊपर सजाई ना जाये बड़ों का मजा अधूरा रहता है तो हम आज आप सबके लिये चटनी की विधि ले कर आये है
विधि
पकी इमली का डेढ गुना गुङ ले
दोनो को अलग अलग पानी मे भिगो कर गला ले
इमली के रेशे छिल्का बीजे छीन कर अलग कर दे
कढाई मे जरा सा तेल डाले
हीग जीरा मिर्च का छौक लगाये इमली व गुङ डाल कर पकाये
पकने पर सादा व काला नमक सोंठ इच्छानुसार सूखा अथवा गीला पोदीना मिलाये
ठंडी होने पर प्लास्टिक के डिब्बों मे भर कर फ्रीजर मे रखे और साल भर आनन्द उठाये
इरा जौहरी




