चना दम पुलाव
रात की बची हुई चने की रसीली सब्जी से बनाया स्वादिष्ट चना दम पुलाव
विधि
बढिया खिला खिला दम पुलाव बनाने के लिये पुलाव बनाने से पहले चावलो को आधा धंटे के लिये बीन कर पानी मे भिगो दे
सब्जी के आलुओ को छोटे टुकड़ो मे काट कर सब्जी को पका कर सुखा ले
देशी घी मे कटा प्याज भून कर भीगे चावलो को पानी से निकाल कर डाल कर भूने
पानी सूखने और चावलो के भुनने के बाद एक पोरा ऊपर पानी रखते हुये हल्का नमक डाल कर चावलो को ढक कर पहले तेज़ फिर धीमी आँच पर पकाये और जब गलने पर हल्की कसर हो तभी सूखी सब्जी को चावलों को चला कर उसपर डाले थोड़ा गरममसाला व मिर्च अपने स्वादानुसार डाल कर कुछ समय धीमी आँच पर रख कर दम लगा कर चावलों को पूरी तरह पकाये ज़रूरत हो तो थोड़ा पानी के छींटे भी मार दे जिससे चावल तली मे लगे जले नही
लीजिये चना दम पुलाव तैयार है कटी हरी धनिया से सजाकर परोसे
इरा जौहरी

बची हुई चने की रसीली सब्जी
देशी घी मे प्याज भून कर पानी में भीगे चावलो को डाले
भूने
सब्जी के आलुओ को छोटे टुकड़ो मे काट कर सब्जी को पका कर सुखाये
सूखी चने की सब्जी
और पानी डाल कर पकाये
हल्की कसर रहने पर ही चावलों पर सूखी सब्जी डाल दे थोड़ा गरममसाला व लालमिर्च एच्छिक डाले
ढक कर कुछ समय धीमी आँच पर रख कर चावलों को अच्छी तरह पकाये ज़रूरत के अनुसार पानी के हल्के छींटे भी दे जितने मे चावल अच्छी तरह गल जाये
तैयार दम पुलाव को कटी हरी धनिया से सज़ा कर परोसे
इरा जौहरी




