चने व मसूर की दाल के गलावटी कबाब
चने व मसूर की दाल के कबाब !!!!!
लखनऊ का जिक्र हो और कबाब का नाम ना हो यह हो नही सकता कबाब के भी अलग अलग अन्दाज है तो पेश है दाल के कबाब बिना प्याज के ,प्याज अलग से कच्चा खाने के लिये है और सांथ मे है चटपटी टमाटर की चटनी
इरा जौहरी
चने व मसूर की दाल के कबाब !!!!
चने और मसूर की दाल भिगो कर फुला ले
हीग लहसुन नमक तेजपत्ता डाल कर पानी के सांथ उबाल ले पानी इतना रखे कि पकने पर दाल का पानी खत्म हो जाये
पकी दाल को ठंडा कर के हरी मिर्च हल्दी धनियाअदरंख गरम मसाला के साथ पीसे और कढाई मे घोट कर सुखा ले
हाथ से दाल की गोली बना कर देखे गोली बनने लगे तब आँच से उतार ले
तवे पर तेल डाल कर गर्म करे और कबाब बना कर उलट पलट कर दोनो तरफ सेके चटनी और कच्चे प्याज संग खाये
कच्चे टमाटर की चटनी !!!!
कच्चा टमाटर काट कर हरीधनिया हरीमिर्च नमक और जीरे के साथ मिला कर पीस कर चटनी बनाये
इरा जौहरी



चने व मसूर की दाल को उबाल कर पीस ले


भून कर सुखा ले और गोलियाँ बना कर चपटा करके गर्म तेल मे सेक कर बना कर सेक कर कबाब बनाये









