चाट !!!! आलू व टमाटर की टिक्की
चाट !!!!!
हरी मटर भरी आलू व टमाटर की टिक्की !!!!
आज ताज़ा टमाटर सॉस बनाया था तो टमाटर की टिक्की खाने के लिये मन मचल गया और झटपट आलू उबाल कर आलू और टमाटर की टिक्की बना कर चटपटी चाट का आनन्द ले लिया
चाट हो तो उसके साथी भी होने चाहिये तो टिक्की का साथ देने के लिये है हरीधनियाकी खट्टी चटनी ,टमाटर सॉस , इमली की खट्मिट्ठी चटनी , दही , कद्दूकस से कसी हुई मूली , कटी हरीधनिया , हरीमिर्च , अदरक और छौंकी हुई हरी मटर साथ मे सबकी पसन्द के पराठे बना दिये तो चाट की चाट और भोजन का भोजन दोनो हो गया
इरा जौहरी
टमाटर व आलू की टुिक्की !!!!!!
सबसे पहले आलू उबाल कर छील कर मसल कर हीँग जीरा मिर्च से छौक कर पकाई गयी हरी मटर ,नमक ,मिर्च ,गरममसाला ,हरीधनिया व अदरक मिला कर टिक्की की सामग्री तैयार करे टमाटर की टिक्की के लिये पके लाल गोल टमाटर ले जितने टमाटरो की टिक्की बनानी हो उन टमाटरो की ऊपर से टोपी काट कर। बीच का गूदा व रस निकाल कर हल्का नमक बुरके रसा व गूदा किसी भी रसीली सब्जी मे काम आ जायेगा खाली जगह मे टिक्की वाली सामग्री भरे और कढाई मे चिकनाई डाल कर जीरा तड़का कर टमाटर की टिक्किया फ्राई करे या तवे पर टिक्की की तरह सेके और टिक्की के लिये आलू का भर्ता बना कर लोई के बीच मे छौकी हुई हरी मटर रख कर लोई को टिक्की की तरह दबा कर तवे पर हल्की चिकनाई मे जीरा चटका कर सेके दही चटनी डाल कर ऊपर से हरीधनिया हरीमिर्च व कसी हुई मूली व अदरक डाल कर स्वाद के साथ एसे ही खाये या फिर पराठे के साथ खाये
इरा जौहरी

टमाटर व आलू की टिक्की की सामग्री
नमक मिर्च गरममसाला हरीधनिया अदरक मिला मसला हुआ आलू का भर्ता , छौकी हुई हरी मटर , कटी हुई हरीधनिया ,हरीमिर्च ,कद्दूकस से कसी हुई मूली , टमाटर सॉस ,खट्टी चटनी इमली की चटनी एवं दही और लाल पके टमाटर

टमाटर सॉस व इमली की चटनी बना कर फ्रीजर मे रखे और जब मन हो निकाल कर स्वाद के मजे ले

टमाटर की टोपी काट कर बीच मे मनपसन्द सामग्री भी भर सकते है आलू मटर भर कर टिक्की बना कर कढाई मे तले

या तवे पर सेके