चुकन्दर !!!! सब्जी , हलुआ व सलाद
रात का भोजन !!!
चुकन्दर की रसीली सब्जी के साथ चुकन्दर पड़ा सलाद और मीठे मे चुकन्दर का हलुआ
आज रात के भोजन मे बस चुकन्दर ही चुकन्दर स्वास्थ्य भी स्वाद भी और हरी धनिया की चटनी भी है जो साल भर चलने वाले हीग मिर्च के आम के अचार से बनी है
इरा जौहरी
चुकन्दर की रसीली सब्जी !!!!
विधि
सबसे पहले चुकन्दर छील कर टुकड़ो मे काट ले फिर गर्म तेल मे कटा या पिसा प्याज लहसन भूनकर कटी चुकन्दर डाल कर भूने और फिर कटा टमाटर डाल कर हल्दी धनिया मिर्च नमक डाल कर भून कर पानी डाल कर रसा लगा कर पकाये पकने के बाद परसते समय हरीधनिया मिला कर परोसे
इरा जौहरी
चुकन्दर का हलुआ !!!!
गाजर का हलुआ तो आपने खाया ही होगा अब चुकन्दर का भी हलुआ खा कर देखिये यह भी गाजर के हलुये की तरह ही बनता है बल्कि यूँ कहें कि लौकी ,चुकन्दर,आलू , कद्दू व गाजर सभी के हलुये एक ही तरह से बनाये जाते है तो पेश है
चुकन्दर का हलुआ
विधि
चुकन्दर साफ़ करके कद्दूकस कर ले
देशी धी मे पिसी इलाइची। का छौक लगा कर कसी चुकन्दर डाल कर पकाये व चीनी मिला कर भून कर खोया व मेवे मिलाये यदि दूध डालना चाहे तो पकाते समय ही चीनी डालने से पहले ही डाले
शुगर फ़्री की मिठास वाले हलुये मे शुगर फ़्री और चीनी की मिठास वाले मे चीनी मिलाये और काजू के टुकड़ो से सजाये
इरा जौहरी





