चौकोर भरवाँ पराठा व रोटी !!!
मूली आलू और बथुये के चौकोर पराँठों संग छौका हुया टमाटर
और अगर चिकनाई ना खाना चाहे तो भरवाँ चौकोर रोटी भी है
इरा जौहरी
चौकोर भरवाँ पराठा
आमतौर पर भरवाँ पराठे गोल बनाये जाते है पर इधर हमने चौकोर पराठे बनाये जो हमें ज्यादा अच्छे लगे खास बात यह कि इनको इस तरह बनाया गया है कि इसकी बाह्य परत चाहे जितनी पतली कर लो और चाहे जितनी सामग्री अन्दर भर लो अगर सावधानी रखी जाये तो वह फट कर पराठे से बाहर नही आती जिससे पराठे देखने मे भी सुन्दर लगते है और स्वादिष्ट तो लगते ही है इनको बनाने की विधि नीचे देखिये 🙏🙏
चौकोर पराठा
भरवाँ चौकोर पराठा बनाने के लिये सबसे पहले जितना पतला बेलना चाहे बेल ले और फिर बीचों बीच मे भरावन सामग्री किनारे की और जगह छोड़ते हुये फैलाये और उसे चित्रानुसार मोड़ कर चौकोर लिफ़ाफ़े की तरह बना कर हल्के हाथो से दबा कर हल्का बेले और गर्मतवे पर डाल कर सेक कर रोटी तथा चिकनाई लगा कर सेक कर पराठा बनाये
आलू का भर्ता
उबला आलू छील कर मसल कर भर्ता बना कर नमक मिर्च गरममसाला हरीधनिया अदरक मिला कर आलू की भरावन सामग्री बनाये
मूली कद्दूकस से कस कर जरा से तेल मे पिसी मेथी व मिर्च का तड़का दे कर नमक मिला कर खुला ही भून करकटी हरी धनिया मिला कर मूली की भरावन सामग्री बनाये
छौका हुआ टमाटर
गर्म तेल मे जीरे मिर्च से तड़का दे कर नन्हे टुकड़ो मे कटे टमाटर डाल कर छौंक कर नमक व अदरक मिला कर ढक कर पकाये जितना पसन्द हो उतना पानी मिला कर रसा लगा कर रझा कर टमाटर बनाये चाहे तो एसे ही खट्टा खायें या फिर स्वादानुसार शक्कर मिला कर खट्मिट्ठा टमाटर बनाये कटी हरी धनिया के साथ हरी मिर्च व अदरक ऊपर से मिलाये
इरा जौहरी
सबसे पहले जितना पतला बेलना चाहे बेल ले और फिर बीचों बीच मे भरावन सामग्री किनारे की और जगह छोड़ते हुये फैलाये