जिमीकन्द का भर्ता !!!
कम चिकनाई मे बना व्यन्जन !!!
जिमीकन्द या सूरन
दशहरा दीपावली नजदीक आ रहा है जिमीकन्द ने भी बाजार मे दस्तक दे दी है
तो क्यो ना खाने मे स्वादिष्ट और बनाने मे सरल भर्ता बनाये वैसे तो कण्डे की आँच पर जिमीकन्द भून कर बनाया गया भर्ता ज्यादा स्वादिष्ट और सोधी खुशबू वाला होता है पर मैने उबले जिमीकन्द से ही बना डाला
इरा जौहरी
==========
जिमीकन्द का। भर्ता
पहली विधि
जिमीकन्द। खटाई इमली के पत्ते या फिटकरी डाल कर उबाले छील कर नमक मिर्च हराधनिया और जरा सा घी मिला कर हाथ से मसल कर स्वादिष्ट भर्ता बनाये


जिमीकन्द का भर्ता बनाने की दूसरी विधि
जिमीकन्द काभर्ता बनाने की विधि
जिमीकन्द को फिटकरी इमली या इमली की पत्ती या फिर खटाई डाल कर सबसे पहले उबाल ले इससे वह खुजलाता नही है
फ़िर उसको मसल ले गर्म तेल मे कटा प्याज हल्का भून कर हरीमिर्च मिला कर उबला मसला जिमीकन्द मिला कर कटा टमाटर भी डाल कर अच्छी तरह भूने नमक मिर्च चाटमसाला मिलायेथोड़ी सी कटी हुई मेथी की पत्तिया भी मिलाये
इरा जौहरी

फेसबुक पर इराजौहरी पेज पर मौजूद लिंक




