
आज का मजेदार भोजन
महीन टुकड़ो में कटी जीरेमिर्च से छुकी लौकी की सब्जी और भुट्टे के मुलायम दानो की आलू के साथ मिला कर बणाई गयी स्वादिष्ट सब्जी
दोनो सब्ज़ियों का रोटी अथवा पराठा अपनी इच्छानुसार स्वाद ले
इरा जौहरी
आज फिर हमने एक ही समय मे लौकी की सब्जी भी बना ली और साथ मे आलू भी उबाल लिये
जीरेमिर्च की लौकी
सबसे पहले लौकी को तेज़ छुरी से खुरद कर या छील कर छिलका हटा कर साफ पानी से धो कर महीन महीन काट ले और फिर जरा से तेल या देशी घी मे जीरा व कुटी लालमिर्च डाल कर भून कर लौकी छौंक कर चला फिरा कर आधा चमचा पानी डाल कर ढक्कन लगा कर पकाये सीटी आने से पहले ही गैस धीमी कर के कुछ समय भाप मे पका कर गैस बन्द कर दे
भुट्टे के मुलायम दानो व आलू की सब्जी
आलू को उबाल कर छील कर काट या फोड़ ले , हरीमिर्च ,टमाटर व प्याज को टुकड़ो मे को टुकड़ो मे काट ले मुलायम भुट्टो को उबाल कर दानो को तेज़ छुरी की मदद से निकाल कर कढाई या पैन मे थोड़े से गर्म तेल मे कटा प्याज डाल कर हल्का भून कर कटी हरीमिर्च व भुट्टे हे दानो को डाल कर हल्का फ्राई करके कटा टमाटर डाले थोड़ा चला फिरा कर उबला आलू डाले और फिर अच्छी तरह भून कर टमाटर सॉस डाले स्वादानुसार चिलीसॉस भी डाले सब चला फिरा कर भून कर भरावन सामग्री बनाये और हाँ इन सबके बीच नमक डालना ना भूले
इरा जौहरी
हमने रात मे यह (सब्जी )भरावन सामग्री तैयार की थी पहले हमने सब्जी के रूप मे इसका स्वाद लिया और फिर सुबह नाश्ते मे इसी के सैन्डविच बना लिये 😍😍😍😍






अदरक डाले
टमाटर सॉस डाले





