झटपट शर्बत बनाने का आसान तरीक़ा
चीनी के घोल को पका कर फ्रिज मे रखे जब चाहे झटपट शिकन्जी तैयार करे फ्रिज से घोल निकाले नीबू का रस डाले शिकन्जी तैयार
और इसमे विभिन्न प्रकार के स्वाद व सुगन्ध समायोजन कर के विभिन्न पृकार के शर्बत बनाये जा सकते है
इरा जौहरी
जितनी भी शक्कर ले उसमें पानी इतना डाले कि सब घुल जाये शक्कर की मात्रा कम ज्यादा हो कोँई फ़र्क़ नही पड़ता क्योकि पियेंगे आप उतना ही मीठा जितना आपको पीना होगा
वैसे मोटे तौर पर चीनी का दुगना पानी ले कर यह चाशनी बनाई जा सकती है
गरम करके पिघला कर पका कर ठंडा कर के बोतल मे भर कर रखनी है
चीनी पिघल कर दो चार उबाल आने तक पकाना है
इरा जौहरी




