टमाटर बड़ा और बटाटा यानी आलू बड़ा
बसन्तपन्चमी के शुभ अवसर पर पेश है बटाटाबड़ा और टमाटर बड़ा !!!!!
बटाटाबड़ा तो आपने नाम सुना होगा पर यह टमाटरबड़ा हमने अपने स्टाइल से बनाया है जिसको खा कर सबको त्योहार का मजा आ गया
इरा जौहरी
हमने उबले आलुओ को छील कर नमक ,मिर्च ,गरममसाला ,अमचुर पाउडर , कटी हरी धनिया हरीमिर्च अदरक मिला कर भर्ता तैयार करे दोनो मे मिलाने के लिये हरीमटर जीरे मिर्च से छौंक कर पका कर तैयार करे एक आकार के सख़्त मगर पके हुये टमाटरो की टोपी काट कर गूदा व रस निकाल कर खोखला कर ले
आलू के भर्ते मे पकी हुई हरीमटर मिला कर खोखले टमाटर मे भरे और आलू के भर्ते की लोई बना कर बीच मे हरी मटर भर कर हरी मटर भरी गोलियाँ तैयार करे बेसन मे हींग नमक मिर्च गरममसाला हरीधनिया डाल कर पानी के साथ हल्का गाढा घोल तैयार करे जिससे घोल दोनो चीज़ों पर चिपक सके अब घोल मे दोनो चीजे डुबो कर तल कर बटाटा बड़ा और टमाटर बड़ा तैयार करे और गरम गरम एसे ही खाये या फिर दही चटनी के साथ चाट बना कर खाये
इरा जौहरी

टमाटर बड़ा
टमाटर व बटाटा बड़ा



