तिरंगी भपौरी !!!!!!
तिरंगी भपौरी !!!
भाप मे पका कर बनाई भपौरी !!!!
आज जब मूँग की दाल पीसी ही थी तो कढाई मे पानी रख कर उसपर चलनी रख कर चिकनाई लगा कर उसपर भी छोटी छोटी मुँगौड़िया तोड़ दी और ढक कर भाप मे पका ली भाप मे पकने के कारण इसे भपौरी कहा जाता है इसकी सब्जी भी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है आज हमने ये भी तीन रंगो के बनाये है उबला पिसा बथुआ मिला कर हरा रंग व चुकन्दर व टमाटर से लाल और मूँग दाल का स्वभाविक पीला रंग
स्वभाविक पीले रंग की तो हम पहले बनाये ही थे आज तीन रंगो की भपौरी बनाई है और अब इसकी सब्जी बनायेगे
भपौरी बनाने के लिये पाँच छ: घंटे पानी मे भीगी मूँग की हीग डाल कर पिसी दाल को मध्यम ऑच पर कढाई मे पानी डाल कर चिकनाई लगी चलनी पर मुँगौड़ियो या पकौड़ियों की तरह तोड़ कर ढक कर भाप मे पकाये
उबला पिसा बथुआ , चुकन्दर व टमाटर दाल के साथ अलग अलग मिला कर मनचाहा रंग व स्वाद पाये
इरा जौहरी

दाल केसाथ पिसा टमाटर व चुकन्दर

दाल के साथ पिसा टमाटर व चुकन्दर
पिसा बथुआ





