तेवर का परिणाम
लघुकथा
तेवर का परिणाम
घर मे इकलौते बेटे की शादी की तैयारियाँ चल रहीं थी।घर मेहमानों से भरा हुआ था ।शाकाहारी व माँसाहारी दोनो तरह के भोजन की सूची बन रही थी तभी लड़के की बड़ी बहन बोल पड़ी हमारे भाई के विवाह भोज में माँसाहारी भोजन नही पकेगा ।हमारी माँ भूखी रहे ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा जिसको खाना हो आगे पीछे खाये और उस दिन हर भोज मे भूखी रहने वाली माँ की आँखों मे खुशी के आँसू थे हमेंशा शान्त रहने वाली बेटी ने अपने तेवर दिखा दिये थे ।
इरा जौहरी
तेवर का परिणाम
१०/६/२०१८

