दही डाल कर बने पीले मसालेदार छोले

दही डाल कर बने पीले मसालेदार छोले

 

छोला चावल खाइये
आज हमने दही डाल कर झटपट वाली विधि से पीले मसालेदार छोले चावल बनाये है
छोले बनाओ तो घर मे सबको जल्दी भूख लग जाती है आज हमने बहुत ही आसान विधि से छोले बनाये है
हमनें दोपहर मे छोले भिगो कर धूप मे रख  थे गर्मी का मौसम और धूप मे रखे होने से छोले जल्दी ही तीन चार घंटे मे फूल भी गये लहसुन काट कर लहसुन छील कर और अदरक कुचल कर कुछ तेज़ पत्ते के साथ नमक व पानी डाल कर छोलो को उबाल कर गला ले हमे जल्दी बनाना था तो जितनी देर मे छोले उबल कर गले उतनी देर मे दूसरी तरफ कढाई चढ़ा कर उसमे तेल डाल कर गर्म किया हीँग जीरे से तड़का दे कर कटा टमाटर डाल कर थोड़ा फ्राई करके दही डाला और फौरन ही चला दिया जिससे दही फटे नहीं अब हल्दी धनिया मिर्च गरममसाला डाल कर सब भूने (छोले मे सामान्य सब्जी से ज्यादा मात्रा मे गरममसाला पड़ा अच्छा लगता है ) अब जब छोले पक जाये कुकर खुल जाये पानी बचा कर छोले निकाल कर कढाई मे डाले और सब भूने भूनते समय पानी सूखने पर निकला हुआ पानी धीरे धीरे डालते जाये थोड़े से छोले जरा चख ले नमक मिर्च यदि कम हो तो थोड़ी और मिला कर सही कर पेजों छोले से निकला सारा पानी छोला भूनते समय डाल कर खत्म हो जाये यानी छोला अच्छी तरह भुन जाये तो वापस कुकर मे सब डाल कर पानी भी डाल कर रसा लगा लगा कर रझाये और कुछ समय पकाये और पकने पर थोडी कटी हरीधनिया और गरममसाला भी मिलाये साथमे कटा प्याज नींबू हरीमिर्च का सलाद बनाये
नोट – जो लोग प्याज लहसुन ना खाना चाहे वो ये ना डाले
और हमनें ताज़ा दही डाला है
इरा जौहरी

 

कढाई चढ़ा कर उसमे तेल डाल कर गर्म किया हीँग जीरे से तड़का दे कर कटा टमाटर डाल

 

थोड़ा फ्राई करके दही डाला और फौरन ही चला दिया जिससे दही फटे नहीं

अब हल्दी धनिया मिर्च गरममसाला डाल कर सब भूने (छोले मे सामान्य सब्जी से ज्यादा मात्रा मे गरममसाला पड़ा अच्छा लगता है ) हमनें दोपहर मे छोले भिगो कर धूप मे रख दिये थे गर्मी का मौसम और धूप मे रखे होने से छोले जल्दी ही तीन चार घंटे मे फूल भी गये लहसुन काट कर लहसुन छील कर और अदरक कुचल कर कुछ तेज़ पत्ते के साथ नमक व पानी डाल कर छोलो को उबाल कर गला ले

अब अब जब छोले पक जाये कुकर खुल जाये पानी बचा कर छोले निकाल कर कढाई मे डाले और सब भूने भूनते समय पानी सूखने पर निकला हुआ पानी धीरे धीरे डालते जाये थोड़े से छोले जरा चख ले नमक मिर्च यदि कम हो तो थोड़ी और मिला कर सही कर ले  छोला अच्छी तरह भुन जाये तो वापस कुकर मे सब डाल कर पानी भी डाल कर रसा लगा लगा कर रझाये और कुछ समय पकाये और पकने पर थोडी कटी हरीधनिया और गरममसाला भी मिलाये