दाल का सूप
दाल का सूप
लौकी डाल कर बनाये अरहर की दाल का सूप
धुलूँ मूंग ,मसूर व अरहर की दाल में कटी लौकी डाल कर हल्दी व स्वादानुसार नमक मिला कर दाल का चार पना पानी डाल कर पका कर इच्छानुसार गाढा या पतला सूप बनाये ।पकी दाल मे ऊपर से भुना पिसा जीरा बुरक कर स्वाद बढाये।चाहें तो स्वादानुसार लहसुन प्याज जीरा टमाटर को देशी घी मे भून कर छौंक भी लगा सकते है ।
इरा जौहरी
सूप पकाने से पूर्व यदि दाल को आधा घंटे के करीब पानी में भिगो दिया जाये तो सूप ज्यादा स्वादिष्ट व जल्दी पकेगा
सूप पकाने मे करीब बीस मिनट लगेंगे

दाल का सूप
१७/८/२०१८



