दिल के आकार के गुलाबजामुन
दिल के आकार के गुलाबजामुन के साथ पेश हैँ गरमागरम आलू की कचौड़ीयाँ
गुलाब जामुन बनाने के लिये सामग्री !!
खोया ,पनीर ,मैदा व गाढा मलाई वाला दूध या गाढी मलाई , ये पहली तीनो लगभग बराबर मात्रा मे होगी और दूध या मलाई ज़रूरत के अनुसार मिलाये जितने मे सब आसानी से मिल कर बढिया मड़ी हुई सामग्री बन सके पिसा छोटी इलाइची और जरा सा चुटकी भर सोडा और मिलाये
हाँ थोड़ा कम ज्यादा से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता
सभी सामग्री को अच्छी तरह मसल कर आपस में मिलाये
तैयार सामग्री से गोलियाँ बना कर या फिर मन चाहे आकार मे बना कर एसे ही या फिर बादाम , मखाना , या चीनी का बताशा लोई के बीच मे रख कर गुलाब जामुन बनाये जा सकते है
हमने बादाम भर कर गुलाबजामुन बनाये हैं
सामग्री के बराबर ही चीनी ले कर वह डूब जाये इतना पानी डाल कर दो तार की चाशनी पका कर बनाये
कढाई मे घी डाले गर्म करे और सबसे पहले एक नन्ही सी गोली बना कर उसमे डाले अगर वह बिखरती नहीं है घी साफ रहता है तो समझिये सामग्री सही बनी है
और सभी गुलाब जामुन आहिस्ता से थोड़े थोड़े डाल कर मध्यम व धीमी आँच पर तल कर निकाल लीजिये और दो तार की पकी चाशनी मे डाल दीजिये रस मे डूबने दीजिये रस में डूबे फूले गुलाबजामुन पर कटे बादाम सज़ा कर पेश करिये
इरा जौहरी

गुलाब जामुन बनाने के लिये सामग्री !!
खोया ,पनीर ,मैदा व गाढा मलाई वाला दूध या गाढी मलाई , पिसा छोटी इलाइची और जरा सा चुटकी भर सोडा
ऊपर चित्र के अनुसार सामग्री का अनुपात रखे
हाँ थोड़ा कम ज्यादा से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता
सभी सामग्री को अच्छी तरह मसल कर आपस में मिलाये
तैयार सामग्री से गोलियाँ बना कर या फिर मन चाहे आकार मे बना कर एसे ही या फिर बादाम , मखाना , या चीनी का बताशा लोई के बीच मे रख कर गुलाब जामुन बनाये जा सकते है
हमने बादाम भर कर गुलाबजामुन बनाये हैं
सामग्री के बराबर ही चीनी ले कर वह डूब जाये इतना पानी डाल कर दो तार की चाशनी पका कर बनाये
कढाई मे घी डाले गर्म करे और सबसे पहले एक नन्ही सी गोली बना कर उसमे डाले अगर वह बिखरती नहीं है घी साफ रहता है तो समझिये सामग्री सही बनी है
साफ छोटी गोली
और सभी गुलाब जामुन आहिस्ता से थोड़े थोड़े डाल कर मध्यम व धीमी आँच पर तल कर निकाल लीजिये और
दो तार की पकी चाशनी मे डाल दीजिये रस मे डूबने दीजिये