दोपहर का भोजन उर्द की दाल ,रोटी ,चावल, भरवाँ करेले ,जीरे की तरोई , और आलू प्याज की सब्जी ,सलाद एवम् टमाटर , पुदीना और खीरे का रायता और मीठी बूँदी

जीरा मिर्च सेछुकी हल्दी नमक पड़ी तुरई
गर्म तेल मे जीरा मिर्च से लम्बाई मे कटी तुरई प्याज संगहल्दी नमक डाल कर पकाये
भरवाँ करेले मज़ेदार !!!!
करेले छील कर बीच से गूदा व बीज निकाल कर नमक लगाकर तीन चार घंटे के लिये रख दे फिर साफ़ पानी से धो कर गर्म तेल मे पहले करेले फ्राई करे फिर मेथी का तड़का दे कर कटा प्याज डाले हल्का भुनने पर हल्दी ,धनिया , सौफ , मिर्च ,खटाई , नमक (और खट्टे करेले बनाने के लिये हमने इमली का गूदा भी खटाई के साथ डाला है खट्मिट्ठे बनाना चाहे तो जरा सा गुड़ भी मिला सकते है ) डाल कर हल्का पानी का छिट्टा दे करगलाये व भूने भुनने पर फ्राई किये करेलो मे भरे और धीमी ऑच पर गलने तक पकाये व भूने करेले बढिया गल व भुन जाये इसके लिये भूनते समय पानी केछिट्टे भी मारे
मेथी मिर्च से छुके प्याज आलू !!!!
आलू और प्याज छील कर मोटा मोटा काट कर गर्म तेल मे मेथी का तड़का दे कर मोटा कटा प्याज आलू डाल कर हल्का पानी भी डाल कर नमक मिर्च के साथ ढक कर पकाये अगर मेथी दाना पसन्द ना हो तो पिसी मेथी डाले
इरा जौहरी