धतूरे या अकौड़े या मदार के पत्तो का अचार
नानी दादी के ज़माने से बननेवाला पारम्परिक स्वास्थ्यवर्धक अचार
अकौड़ा , मदार या धतूरे के पत्तों का अचार
अकौड़ा , मदार या धतूरे के पत्तों को का जरा सा भी दूध आँख मे लग जाये तो आँखों की रोशनी चली जाती है आँखों से दिखना बन्द हो जाता है पर शिवजी को इसी पौधे के पुष्प अर्पित किये जाते है इस पौधे की पत्तियो से बना अचार भी हाजमे के लिये लाभकारी होता है
हमारे बाबा को मदार के पत्तो का अचार बहुत पसन्द था और जब तक बाबा इस दुनिया मे रहे माँ ने हमेशा यह अचार उनके लिये बनाया हमारे बाबा को पाइल्स की शिकायत थी वो मिर्च मसाले वाले अचार नहीं खाते थे पर यह अचार बहुत शौक से खाते थे
हमारे बाबा के गुजर जाने के बाद माँ ने यह अचार बनाना ही बन्द कर दिया था पर हमारी फ़रमाइश पर उन्होंने हमे इस अचार की विंधि बताई भी और अचार बनाना भी सिखाया
आगे हम एक बात और बताये हमारे ददिहाल और ननिहाल दोनो ही तरफ भरा पूरा परिवार है नानी की घर हम जब गर्मी की छुट्टियों मे जाते थे वहाँ सब सगे ही इतने लोग एकत्र हो जाते है मानो शहरो की एक बारात हो
नानी और दादी दोनो ही घरो मे एक बड़ी सी अल्मारी हुआ करती थी जिसमें बड़े बड़े अचारदान रखे होते थे जिनमें विविधता से अचार लबालब भरे होते थे। घर के लोग तो खाते ही थे उस ज़माने मे परजो यानी जो लोग घर मे काम काज के लिये रखे जाते थे उनको भी अचार बाँटे जाते थे
इरा जौहरी

धतूरा (अकौङा या मदार ) के पत्ते का आम काली मिर्च का अचार बनाने की विधि
धतूरे या मदार के पत्तों का अचार
सबसे पहले धतूरे के मुलायम पत्तों को सावधानी से कैंची से काट कर पानी से अच्छी तरह धो कर धूप मे उनका पानी सुखा ले लौंग अदरक सौफ किशमिश बड़ी इलाइची छील कर कूट ले और पत्तों के बीच मे रख कर बीड़ा बना ले कच्चा आम छील कर नमक काली मिर्च डाल कर धूप दिखाये और उसी मे ये बीड़े दबा कर धूप दिंखाये यह अचार पेट के रोगों मे लाभ कारी होता है
इरा जौहरी

सबसे पहले मदार या धतूरे के पत्तो को कैंची से सावधानी से काटे

पानी से अच्छी तरह धो ले

लौंग अदरक सौफ किशमिश बड़ी इलाइची छील कर कूट ले और पत्तों के बीच मे रख कर बीड़ा बना ले

कच्चा आम छील कर नमक काली मिर्च डाल कर धूप दिखाये और उसी मे ये बीड़े दबा कर धूप दिंखाये