नन्हे समोसे ,सेमे,और शक्कर पारे और साथ मे एक पट्टीदार समोसा
शचाय संग नोश फरमाइये
नन्हे समोसे ,सेमे,और शक्कर पारे और साथ मे एक पट्टीदार समोसा भी बनाया है ।मजे की बात यह है कि सभी समोसे एक मध्यम आकार के उबले आलू से बनाये है।दरअसल हुआ यूँ कि अचानक कुछ बनाने का मन कर आया तो नमकीन बनाने के लिये नमक मिर्च अजवाइन के साथ मोयन मिला कर हल्के पानी के साथ मैदा मॉड कर तैयार कर ली तभी याद आया कि पापा को शक्कर पारे बहुत पसन्द हैं तो थोड़ी मैदा मोयन मिला कर सादी मॉड कर तैयार कर ली ।अब मैदा मॉडते समय अचानक छोटे बेटे का ध्यान हो आया जो अक्सर ही समोसे बनाने की फ़रमाइश करता रहता था मजे से कहता था कि जैसे आलू की कचौड़ी बनती है वैसे ही तो समोसे बनते है ।सामने एक उबला आलू रखा था झटपट महीन टुकड़ो मे काट कर नमक ,मिर्च ,गरममसाला ,अमचुर ,हरा धनिया ,हरी मिर्च के साथ महीन कटे काजू के टुकड़े और कुछ किशमिश मिला कर समोसे मे भरने वाली भरावन सामग्री तैयार कर ली ।(आप अपने स्वादानुसारसामग्री मिलाये )और नन्हे समोसे तैयार कर लिये ।नन्हे समोसे कम आलू मे तैयार भी हो गये और सबको मजा भी आ गया ।इनको बनाने की विधि की विस्तृत जानकारी के लिये कृपया पोस्ट खोल कर कमेन्ट मे देखिये
इरा जौहरी






मैदे मे मोइन मिला कर पानी के साथ फीकी मैदा मॉडे और अच्छी तरह मसले




बीच से मोड़ कर फिर समोसे का कोन बनायें




सेमे











चाहें तो मोटे टुकड़ो मे काट कर धीमी ऑच पर तल कर खुवर्मे बनाये
नन्हे पट्टीदार समोसे ,सेमे और शक्करपारे
१६/७/२०१८

