नमकीन सेम के बीज

शाम की चाय संग पेश है सेम के तले हुये करारे नमकीन बीजे !!!!
पिसी कालीमिर्च और नमक डाल कर स्वाद का मजा लीजिये और अगर तीखा खाना चाहे तो लाल मिर्च भी मिलाये
इरा जौहरी
सेम के करारे नमकीन बीज
सेम छील कर कड़े बीजों को निकाल ले
उन्हें छील ले
अगर एसे छीलने मे मुश्किल हो रही हो तो पानी मे भिगो दे ६ /७ घंटे पानी मे डूबने पर छिल्का आसानी से निकल जायेगा
बीजों को साफ़ पानी से धोकर चलनी मे रखे पाँच मिनट मे पानी निचुड़ जायेगा
तेज़ ऑच मे भरे घी मे डाल कर तले
थोड़ा चलाने फिराने पर जब छनछनाना बन्द हो जाये तब धीमी ऑच कर के थोड़ा चलाये फिराये जब खड़ खड़ बोलने लगे तब पूरी तरह से पका हुआ यानी तला हुआ समझना चाहिये