नमकीन सॉसी जूसी आलू पराठा रिंग और मीठा खोया पराठा रिंग !!!!
नमकीन सॉसी जूसी आलू पराठा रिंग और मीठा खोया पराठा रिंग !!!!
आलू का पराठा बना कर तो बहुत बार खाया होगा तो इस बार पराँठा रिंग बना कर देखिये इसको बनाना तो बहुत आसान हैही खाने मे भी बहुत मजा आता है मैने एक आलू का पराठा रिंग बनाया और एक मीठा खोये का पराँठा रिंग दोनो ही बहुत स्वादिष्ट बने मीठा अथवा फीके दही के साथ आनन्द पूर्वक नाश्ते मे इसका आन्नद लीजिये और जब आलू का पराठा पेश करने के लिये आलू के भर्ते की कटोरी मे टमाटर सॉस रखा ही था तो उसी को बन्द करके आलू की टिक्की बना कर तवे पर जूसी सॉसी आलू की टिक्की बनाकर नया एक्सपेरीमेन्ट भी कर लिया जो बहुत ही मजेदार हुआ टिक्की खाते समय बीच मे से सॉस का निकलना बहुत ही मजा दे गया पराठा रिंग बनाने के लिये नीचे बनाने की पोस्ट देखिये
इरा जौहरी
रिंग पराठा बनाने के लिये सबसे पहले गोल रोटी बेले बीच मे से कई भागो मे बाँटते हुये कटकरा निशान लगाये ध्यान रहे यह निशान किनारे तक ना जाये अब किनारे से कुछ दूरी छोड़ते हुये भरावन सामग्री को गोलाई से सजाये और पहले किनारों गो उठाते हुये बन्द करे फिर बीच मेसे उठा कर बाहर की तरफ बन्द करते हुये रिंग बनाये
इरा जौहरी
सॉसी जूसी पराठे के लिये आलू के भर्ते पर सॉस लगाये
मीठे के लिये मीठा खोया लगाये






