नमक अजवाइन की मट्ठी , सांके और खुर्मे
नमकीन नमक अजवाइन की मट्ठी साँके और मीठे खुर्मे !!!!
घर मे बनाये जी भर के खाये 🍪🍪🍪🍪🍪🍬🍬🍬🍬🍬
इरा जौहरी
मैदे मे नमक अजवाइन के साथ मोयन डाल कर पानी के साथ कड़ा गूँध कर मसल कर मुलायम करके छोटी छोटी लोइयाँ बना कर बेल कर चाकू की नोक से गोद कर धीमीऑच मे हल्का गुलाबी तल कर मट्ठी बनाये
इसी मैदे की बड़ी लोई बेल कर तेज चाकू से काटकर सांके बनाये
खुर्मे
मैदे मे मोयन डाल कर मोटा बेल कर चौकोर टुकड़ो मे काट कर धीमी ऑच मे तल कर तन तार की चाशनी मे पाग कर मीठे खुर्मे बनाये
चाशनी मे डालने के बादगैस बन्द कर के ठंडे होने तक चलाये इससे चाशनी अच्छी तरह चिपक कर सूंख जाती है
पानी इतना ले जितने मे चीनी डूब जाये और चाशनी मे सफेद बुलबुले उठने लगे तब तक पकाये
चाशनी पकाते समय जब बुलबुले उठने लगे या एक बूँद ठंडी तश्तरी पर गिरा कर उँगली से उठा कर देखे जब चिपकने लगे मोटी हो कर तो तीन तार की चाशनी समझना चाहिये




नमक अजवाइन की मठरी


मीठे खुर्मे




