नींबू का मसाले वाला अचार !!
हमारी माई श्रीमती सुधा सक्सेना जी की विधि
हमारी माई बहुत बढिया अचार बनाती हैं आप लोगों के लिये पेश है उनकी विधि
नीबू का मसाले वाला अचार
यह अचार बहुत स्वादिष्ट है ।यह मेरी स्व मामी जी बनाया करती थी।
सामग्री – नीबू-10,नमक1 नीबू के बराबर,चीनी लगभग नमक के बराबर,जीरा 2 चम्मच,लौंग 25से30,हींग,8-10बडी़इलायची,आधी चम्मच पिसी सोंठ ,लाल मिर्च एक चम्मच,अदरख25ग्राम।
विधि-चीनी और नमक को छोड़ कर सभी मसाले मिला कर पीस लें फिर चीनी,नमक मिला लें।अब पानी खौला कर उसमेंनीबू डाल दें।एक मिनट खौलाने के बाद आँच से उतार कर रख दे ढक्कन ढका रहने दे।लगभग15मिनट बाद नीबू चार भाग में बाँटे,नीबू एक ओर से जुड़ा रहना चाहिए,अब नीबू में मसाला भर कर सूखे कन्टेनर में रख लें।आठ से दस दिन अचार बन्द कर धूप में रखे।फिर इसे प्रयोग करें।

सुधा सक्सेना की विधि
नींबू का मसाले वाला अचार https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=307254826453795&id=100015078404322




