पूड़ी ,सब्जी ,पुआ और गुलगुले !!! त्योहार का पारम्परिक भोजन
हरियाली तीज पर बना पारम्परिक भोजन
पूड़ी ,सब्जी ,पुआ और गुलगुले
हमारे घर मे पूजा के लिये पूड़ी पुये बनाये जाते है हमारी ससुराल मे जिन्हें हमारे मायके मे गुलगुला कहा जाता है उसे पुआ कहा जाता है हमने मायके व ससुराल दोनो जगह के पुये यानी पुआ व गुलगुला दोनो ही बनाये है और इस बार दोनो को आटे मे शक्कर डाल कर बनाया है शक्कर वाले गुलगुले व पुये हमारे पापा को बहुत पसन्द हैं साथ ही बेटे की मनपसन्द प्लेटफ़ार्म वाले पीले आलू और लौकी के छिल्को की स्वादिष्ट सब्जी भी बनाई है और साथ मे स्वाद बढ़ाने के लिये तीखी हरीमिर्च भी है छोटी छोटी पूड़ियाँ और उसमे रखे गुलगुले पुजापे वाले है जो आज का प्रसाद है
इरा जौहरी
चीनी या शक्कर के गुलगुले
चीनी के पुये
प्लेटफ़ार्म वाले पीले आलू
आटे मे पड़ी चीनी
पानी मिला कर फेंट कर गाढा घोल बनाये चहें तो स्वाद के लिये पिसी इलाइची मिलाये
गर्म घी मे पकौड़ियों की तरह घोल से थोड़ा थोड़ा हाथ या चम्मच से डाल कर मध्यम आँच पर गुलगुले हल्के गुलाबी तल कर बनाये

हमने गुलगुले वाले आटे मे ही थोड़ा घी का मोयन सूखे आटे के साथ मिला कर रोटी के आटे की तरह मॉड कर आटा तैयार कर लिया
आप चाहें तो चम्मच से चलाते हुये भी आटा तैयार कर सकते है
तैयार आटे पर हल्की चिकनाई लगा कर रोल करके चाकू से काट कर बराबर टुकड़ो मे लोई बनाये
बेल कर मध्यम आँच पर तल कर
हल्का गुलाबी सेंक कर पुए बनाये
ठंडे होने पर ये पुये बिस्किट की तरह कड़े हो जायेगें और अगर मुलायम खाने हों तो गरम ही डिब्बे मे बन्द कर दे
आलू उबाल कर छील कर उनपर हल्दी नमक डाले और गर्म तेल मे जीरे मिर्च ले छौंक लगा कर छौक कर भून कर पानी डाल कर पकाये रझाये और हरीधनिया से सजाये
प्लेटफार्म वाले पीले आलू !!!!
लौकी के मुलायम छिल्के
गर्म तेल मे कटा प्याज भूने
छिल्को को महीन कटे आलुओ के साथ डाल कर ऊपर से हल्दी नमक मिर्च मिला कर
चला फिरा कर ढक कर
हल्का पानी डाल कर पकाये व
भूने 
गुलगुले !!!!!
आटे मे चीनी और पानी मिला कर फेंट कर गाढा घोल बनाये चाहें तो स्वाद के लिये पिसी इलाइची मिलाये और गर्म घी मे मध्यम आँच पर पकौड़ियों की तरह गुलाबी तल कर गुलगुले बनाये
पुये !!!
आटे मे चीनी के साथ थोड़ा मोयन भी मिला कर रोटी के आटे की तरह मॉड कर लोई बनाकर बेल कर तल कर पुये बनाये ये ठंडे हो कर कड़े हो जाते हैं मुलायम खाने हों तो इन्हे गर्म ही डिब्बे मे बन्द कर दे
प्लेटफार्म वाले पीले आलू !!!!
आलू उबाल कर छील कर उनपर हल्दी नमक डाले और गर्म तेल मे जीरे मिर्च ले छौंक लगा कर छौक कर भून कर पानी डाल कर पकाये रझाये और हरीधनिया से सजाये
लौकीके मुलायम छिल्कों की सब्जी !!
लौकी के मुलायम छिल्को को आलू के साथ काट कर रिम तेल मे कटा प्याज डाल कर भून कर छौंके ऊपर से हल्दी नमक मिर्च मिला कर चला फिरा कर भून कर हल्का पानी डाल कर ढक कर गलाये व भून कर स्वादिष्ट सब्जी बनाये चाहें तो ऊपर से पिसा चावल या बेसन भी डाल कर भून कर नया स्वाद पाये
इरा जौहरी




