फलाहार सम्पूर्ण भोजन
Ira Johri विधियाँ
1 साबूदाना की टिक्की
साबू दाना मे पानी डाल कर सारा पानी निकाल कर कुछ पानी रहने दे कमसे कम 1 घन्टा फूलने दे लगभग बराबर का उबला आलू मसल कर धनिया पत्ती मिर्च नमक गरममसाला अदरख मिला कर टिक्कियाँ बना कर तल कर बनाये
2 जीरे का आलू
उबला आलू छील कर फोङ कर जीरा मिर्च भून कर छौके हरा धनिया मिलाये
3 साबूदाने की खिचङी
भीगे फूले साबूदाने को जीरे मिर्च से छौक कर कटा टमाटर शिमलामिर्च सेधा नमक मिला कर हल्का पानी डाल कर भाप मे पकाये
3 भुने मखाने
देशी धी मे धीमी आँच पर मंखाने भूने
4 हरी मिर्च की घुइया
घुइया उबाल कर छील कर दोनो हाथो से दबाये जितनी हरी मिर्च डालनी हो सेधा नमक के साथ पीसे
अजवाइन का छौक लगाते हुये हाथो से दबा कर पिच्ची की हुयी घुइया (अरबी) एक एक कर के डाले कढाई मे फैला कर पिसी हरीमिर्च नमक मिला कर भूने
5 जीरे मिर्च के सिंघाङे
कच्चे सिघाङे छील कर दो टकङो मे काट कर जीरे मिर्च से छौके
6 लौकी की खीर
लौकी कद्दूकस कर के पिसी इलाइची से देशीघी मे भून कर गला कर पका कर ठंडी करके गाढे दूध मे पका कर टुकङो मे कटे मेवे मिलाये चीनी खीर थोङी ठंडी होने पर मिलाये
7 आलू के लच्छे चिप्स।
8 टमाटर खट्मिट्ठे
जीरे मिर्च से टमाटर छौक कर कटी हरीधनिया मिर्च अदरंख सेधा नमक मिला कर पकाये स्वादानुसार मीठा मिलाये







