फ्रैचबीन की कम चिकनाई मे बनी हल्के मसाले की सब्जी
फ्रैचबीन की कम चिकनाई मे बनी हल्के मसाले की सब्जी
सबसे पहले फ्रैन्चबीन को धो कर फली के ऊपरनीचे का भाग काट कर किनारे के मोटे रेशे निकाल कर टुकड़ो मे काट ले हमने लाल पहाड़ी आलू आज सब्जी मे डाला है इसका स्वाद सूखी सब्जी मे बहुत ही बढिया लगता है आलू के भी छोटे छोटे टुकड़े कर ले और पानी मे डाल कर अच्छी तरह धो ले
अब गर्म तेल मे कटा प्याज डाल कर हल्का भून कर कटा आलू डाले और चला फिरा कर नमक हल्दी व मिर्च डाले और फिर चला फिरा कर कटी फ्रैंचबीन डाले और जरा सा पानी डाल कर चला फिरा कर ढक कर गलाये और पकने के बाद भूने और गैस बन्द करने के बाद कुछ समय बन्द गैस पर रखी रहने दे
इरा जौहरी







