बड़ी आलू की रसीली सब्जी
दोपहर का मजेदार भोजन !!!!!
बड़ी आलू टमाटर की रसीली सब्जी !!!!
जब व्यस्तता ज्यादा हो तो इस विधि से झटपट बनाये बड़ी आलू की सब्जी
यह सब्जी इस विधि से कम चिकनाई में भी बन सकती है
आज हमने घर मे बनी उड़द की दाल की बड़ियो की सब्जी टमाटर आलू के साथ लोहे की कढाई मे बनाई है जो स्वाद के साथ लौह तत्वों से भरपूर स्वास्थ्यप्रद भी है यह हमारी सासूमाँ की पारम्परिक विधि है

सबसे पहले कढाई मे थोड़ी चिकनाई डाल कर बड़ियो को भूने

साथ मे कटे आलू भी डाले व भून कर पिसा मसाला ( प्याज लहसुन अदरक धनियाहल्दी मिर्च नमक ) डाल कर साथ मे हल्का पानी डाल कर चला फिरा कर ढक कर भूने

जब सब भुन जाये

कटा टमाटर डाल कर भूने

जब सब भुन जाये पानी डाल कर रसा या शोरबा लगाये कटीहरी धनिया

और थोड़ा गरममसाला मिलाये

गरमागरम परोसे रोटी और चावल के साथ स्वाद ले कर खाये

इरा जौहरी




