बड़ी आलू टमाटर की रसीली सब्जी
बड़ी आलू टमाटर की मजेदार ज़ायक़ेदार सब्जी
जब कोई हरी सब्जी खाने का मन ना हो तब बनाये यह स्वादिष्ट सब्जी मुँ ह का स्वाद खुल जायेगा
सबसे पहले गर्म तेल मे बड़ियो को हल्का भून ले
कटा प्याज व लहसुन डाले और भूने
आलू डाल कर नमक मिला कर ढक कर भूनते हुये गलाये
और फिर टमाटर ,हल्दी ,धनिया ,मिर्च डाले
चला फिरा कर भून कर पानी डाल कर ढक कर धीमी आँच पर रझाये
पकने पर गरम मसाला बुरक कर हरीधनिया से सजाये
इरा जौहरी



