बाजरे की रोटी !!
बाजरे की रोटी !!!!!!
गरमगरम बाजरे की रोटी हो और उस पर देशी घी लगा हो साथ मे नया गुड़ हो तो जाड़े के मौसम मे खाना खाने का मजा ही आ जाता है इस बार हम जब महोत्सव मे गये थे तो वहाँ राजस्थानी जनता स्टाल पर पतली पतली बाजरे की रोटी खाई थी आज दिल ने कहा चलो वैसी बनाई जाये तो बस बना ली कहते है ना कोशिश करने वालों की हार नही होती
यह हमने बहुत ही साधारण तरीके से जैसे गेंहूँ का आटा रोटी के लिये मॉडते है वैसे ही मुलायम आटा गूँथ कर तैयार किया और बेल कर रोटी बनाई है
इरा जौहरी




