बिना चाय की पत्ती से काले छोले व मैदा व सूजी के भटूरे व कोल्चे !!!!
माँ के हाथो से बने प्यार मे पगे छोले भटूरे व कोल्चे
आज का दिन माँ के नाम हमारे आने की खुशी में माँ ने हमारी मनपसन्द चीज़ें बना ली आप लोग भी इन्ज्वाय करिये 🤡🤡🤡🙏🙏🙏🙏
बिना चाय की पत्ती से काले छोले व मैदा व सूजी के भटूरे व कोल्चे !!!!
छोले ! छोले !!!!!!
कम चिकनाई मे बने , झटपट बने
हर दिल अज़ीज छोले !!!!!!
बनाने की विधि
सबसे पहले छोलो को पानी मे भिगो दे
बढिया गले इसके लिये चुटकी भर सोडा और थोड़ा नमक भी पानी मे डाल सकती है
काबुली चनों को बनाने से पूर्व बीन कर अच्छी तरह धो ले
आठ दस घंटे पानी मे भीगे फूले चनों को तेजपत्ता ,प्याज , लहसुन , अदरक व नमक डाल कर उबाल कर गलाये फिर कढाई मे तेल गर्म करे और गरम तेल में हीग ,जीरा डाल कर कटे टमाटर डाल कर भूने तथा ऊपर से गरममसाला , धनिया पाउडर व मिर्च अपने स्वादानुसार डाले और फिर उबले छोलो का पानी निथार कर छोले डाले और अच्छी तरह भूने और भूनते हुये धीरे धीरे उबले छोलो का निकला पानी मिलाते जाये और जब सब अच्छी तरह भुन जाये अनारदाना पानी मे भिगो कर पीस कर उसका पानी निकाल कर डाल दे या फिर अमचुर या चाटमसाला मिलाये
(गरम मसाला ( लौंग इलाइची कालीमिर्च दालचीनी जावित्री ) तवे पर भून कर पीस ले हो सके तो साबुत धनिया भी तवे पर भून पीस कर डाले ज़्यादा बढिया ख़ुशबू आयेगी )
जब सब भुन जाये पानी डाल कर वापस कुकर मे पकाये सीटी आने से पहले ही गैस बन्द कर दे वरना भाप मे ख़ुशबू उड़ जायेगी
पकने पर ऊपर से फ्राई करके रखे टमाटरव प्याज के छल्लो से सजाये हराधनिया भी मिलाये
छोलो पर डालने के लिये छोटे छोटे चौकोर टुकड़े प्याज के काटे और सलाद मे छल्लेदार और साथ मे नींबू भी काट ले छोलो पर डाल कर खाने पर स्वाद और बढ जाता है
सूजी व मैदा के भटूरे व कोल्चे !!!!
मैदा व सूजी बराबर मात्रा मे ले कर दही मिला कर नमक चीनी के साथ पानी मिला कर मॉडे दो तीन घंटे बाद जब मैदा फूल जाये तेल की हल्की चिकनाई लगा कर लोइयाँ बनाये कोल्चे बनाने के लिये मनपसन्द भरावन सामग्री बनाये औरलोई मे भर कर बेल कर तल कर कोल्चे बनाये
इरा जौहरी
नोट साढे सात सौ ग्राम सामग्री मे एक चम्मच चीनी तो आधा चम्मच नमक व एक कटोरी दही रहेगा

इरा जौहरी पेज पर पोस्ट का लिंक https://www.facebook.com/johri.ira/posts/1020093314799113