बिना प्याज लहसुन के बनाये भरवां केले

प्याज बिना बनाये स्वादिष्ट भरवां केला
लुटपुटा भरवां केला या फिर बनाये सूखा भरवाँ केला
सबसे पहले कच्चे केले का हरा छिल्का उतार कर केले को बीच से दो टुकङो मे काट कर बीच से चीरा लगाये
गर्म तेल मे तल ले
अब अतिरिक्त तेल निकाल कर थोड़े से बचे तेल मे मेंथी का तड़का दे और थोड़ा बेसन डाल कर भूने खोया हल्दी धनिया नमक मिर्च डाले व थोङा पानी डाल कर पका कर भरावन सामग्री तैयार करे और तले हुये चीरा लगे केले के बीच मे भर दे बचे हुये मसाले मे थोड़ा पानी डाल कर खौलाये और उसमे ये भरवाँ केले डाल दे रझाये पकाये चाहे तो गीला ही रहने दे और लुटपुटे भरवाँ केले बनाये या फिर पानी सुखा कर सूखे भरवाँ केले बनाये
इरा जौहरी

सूखे भरवां केले

लुटपुटे भरवाँ केले

 गर्म तेल मे मेथी का तड़का दे कर थोड़ा बेसन डाल कर भूने

 भरे हुये केलों कोखौलते मसाले वाले पानी मे डाल कर पकाये