बेल का मुरब्बा और शर्बत
बेल एक अमृत फल !!!!!!
बेल का शर्बत और मुरब्बा !!!!!!
आज कल शर्बत बना कर पीजिये और साल भर मुरब्बे का आनन्द उठाइये
बेल का मुरब्बा दिमाग़ के लिये बहुत फ़ायदेमन्द बोता है
बेल का मुरब्बा !!!
बेल फोड़ कर गूदा निकाल कर टुकड़ो मे काट ले
भारी तले के अल्मुनियम के भगौने मे गूदे के बराबर की चीनी ले कर इतना पानी डाले जितने मे चीनी डूब जाये फिर भगौने को ऑच पर रख कर गर्म करके चीनी पिघलाये जब चीनी पिघल जाये बेल के गूदे के टुकड़े डाल कर चाशनी मे धीमी ऑच मे पकाये चाहे तो केसर , भी मिलाये टुकड़ो को चाशनी मे सरकाते समय उतारने से कुछ मिनट पूर्व एक पाव चीनी मे एक नीबू का रस के हिसाब से नीबू का रस मिलाये ठंडा होने पर चौड़े मुँह की शीशी मे रखे
पकने के बाद चाहे तो पिसी इलाइची भी मिला सकते है
बेल का शर्बत !!!
बेल का शर्बत बनाना बहुत आसान होता है बाज़ार मे मिलने वाले शर्बत मे अक्सर पानी की अधिकता होती और घर जैसी साफ़ सफ़ाई भी नही होती बेल के गूदे मे पानी मिला कर अच्छी तरह मसल कर मोटी छन्नी से छान कर इच्छित मिठास मिला कर पिये
इरा जौहरी



