बेसनी कुकीज

बेसनी कुकीज !!!!!

कुकीज बनाने के लिये सबसे पहले घी व पिसी चीनी बराबर और बेसन या मैदा सवाया मात्रा मे ले
चीनी व घी को मिला कर अच्छी तरह फेंट ले फिटी हुई घी चीनी जब फेंटते हुये नोकें बनने लगे तब ठीक फिटी हुई समझना चाहिये और उसमे जिस चीज के कुकीज बनाने हो मैदा या बेसन मिलाये और मॉडते समय एक कप मैदा मे दो तीन चम्मच दूध भी मिलाये चुटकी भर सोडा व इलाइची पाउडर भी मिला कर अच्छी तरह मॉड कर अगर घी हाथ मे आने लगे तो कुछ समय फ्रिज मे रख कर ठंडा कड़ा कर ले और मनचाहे आकार मे कुकीज बना कर चिकनाई लगी ट्रे , प्लेट या इडली स्टैन्ड मे (भी ये बन सकते है ) रख कर बेक करे कुकर मे बेक करते समय ढक्कन से सीटी व रबर निकाल दे या तश्तरी से ढक कर ऊपर भारी चीज रख दे और धीमी ऑच पर बेक करे बेक करते समय ऊपर से बादाम भी काट कर सजा सकते है

इरा जौहरी