ब्रेड के सैन्डविच और कटलेट के साथ दूध वाली सिंवई !!!!
शनिवार की अलसाई सुबह का मजेदार नाश्ता !!!!
सैन्डविच और कटलेट साथ में दूध वाली सिंवई 🤡🤡🤡🤡
और जो चिकनाई ना खाना चाहे उनके लिये ज़ीरो ऑयल वाले सैंन्डविच और जो मीठा ना खाना चाहे उसके लिये बिना मिठास की दूध वाली सिंवई
आज जब बेटे ने कहा कि कुछ बढिया चटपटा बना दो साथ ही वह चिकनाई नही खाना चाहता था तभी हमारे मन मे विचार आया कि क्यों ना इस तरह से बिना चिकनाई के और हल्की चिकनाई वाले कटलेट व सैन्डविच बनाये जाये और हाँ यदि कटलेट के आलुओ मे भी चिकनाई ना डालना चाहें तो इन्ही मसालों को उबले आलुओ मे मिला कर भर्ता बना कर भरावन सामग्री बनाये उबले आलुओं को छील कर छोटे छोटे टुकड़ों मे काट ले
विधि
गर्म तेल मे जीर से तड़का दें उबला कटा आलू डालें चला फिरा कर थोड़ा भूनें नमक ,मिर्च , सूखा धनिया , गरममसाला ,कसूरी मेथी और अमचुर मिलाये
ब्रेड को तिरछा दो टुकड़ो मे काट कर पानी से हल्का भिगो कर निचोड़ कर पानी निकाल कर बीच मे भरावन सामग्री रख कर मन चाहे आकार का कटलेट बनाये बिना चिकनाई के धीमी आँच पर तवे पर सेंके चाहें तो देशी घी की हल्की चिकनाई लगा कर सेंके ब्रेड के बीच मे भरावन सामग्री रख कर सेंक कर सैन्डविच बनाये
और उबलते दूध मे सिंवई डाल कर पका कर दूध वाली सिंवई बनाये मेवे से सज़ा कर परोसे
इरा जौहरी
Www.irajohri.com

उबले आलुओं को छील कर छोटे छोटे टुकड़ों मे काट ले
गर्म तेल मे जीरे से तड़का दे
उबला कटा आलू डाले
चला फिरा कर थोड़ा भूने
नमक ,मिर्च , सूखा धनिया , गरममसाला ,कसूरी मेथी और अमचुर मिलाये
चला फिरा कर भून कर कटा धनिया व अदरक मिला कर भरावन सामग्री बनाये
ब्रेड को तिरछा दो टुकड़ो मे काट कर पानी से हल्का भिगो कर निचोड़ कर पानी निकाल कर बीच मे भरावन सामग्री रख कर मन चाहे आकार का कटलेट बनाये
बिना चिकनाई के धीमी आँच पर तवे पर सेंके

उबलते दूध मे सिंवई डाल कर पका कर दूध वाली सिंवई बनाये




