ब्रेड पालक पनीर टिक्की और रोल्स !!!
बचे हुये भोजन से बनाये सुस्वादु भोजन
ब्रेड पालक पनीर टिक्की और रोल्स !!!
बची हुई पालक पनीर से हमने ये बनाये
ब्रेड रोल्स और टिक्की कुछ अलग स्टाइल से बनाइये हमारे साथ !!!!!
जब छोटी छोटी भूख सताये तो कुछ हल्का खाने का मन करता है एसे मे सबसे पहले घर मे रखी ब्रेड पर नज़र जाती है और उस ब्रेड को कुछ अलग अन्दाज मे खाया जाये तो खाने का मजा ही बढ जाता है आज हमने कुछ एसा ही किया बनाने से पहले बार बार पूछा जा रहा था कि क्या बना रही हो पर हम इसे पहली बार इस तरह से बना रहेथे तो नाम नही बता पा रहे थे और पता नही था कि सही लगेगा भी कि नही पर जब बन कर तैयार हुआ तो बहुत ही स्वादिष्ट लाजबाब लगा दिल ने कहा थोड़े और बना लेते अब अगली बार 😋😋😋😋
इरा जौहरी
ब्रेड रोल्स और टिक्की !!!
ये रोल्स हमने बचे पालक पनीर , दही और टमाटर सॉस को ब्रेड पर लगा कर तीन तरीके से बनाये है सबसे पहले तीन ब्रेड के पीस लीजिये पानी का हल्का छिड़काव करके एक पर दही दूसरे पर पालक पनीर का रसा और तीसरे पर टमाटर सॉस लगाये एक पर एक रखे और सबसे ऊपर सादी ब्रेड रखे और उसपर भी हल्का पानी छिड़के हल्के हाथो से दबाब दे कर सबको दबा कर जितना पतला कर सके करे और चाहे तो हल्का सा आटा बुरक कर बेलन से चला कर पतला करे चित्र मे देखिये चार सादी ब्रेड रखी हुई और दबा कर पतलीकी हुयी चारो ब्रेड और फिर इनको रोल करके तवे पर चिकनाई लगा कर सेकिये और गोलाई से बीच से काट कर टुकड़े करके उनको भी जहाँ से कच्चापन लगे सेक लीजिये
और दूसरे तरीके मे ब्रेड के और किनारे के टुकड़ो को मिला कर लोई बना कर बीच मे पालक पनीर रख कर उस पर टमाटर सॉस रख करलोई को बन्द करके हल्के हाथो से दबा कर सेकिये
और तीसरे तरीके मे ब्रेड के बीच मे पालक मिला पनीर का टुकड़ा टमाटर सॉस के साथ रख कर रोल करके सेके
किनारे के बचे टुकड़ो को भरवाँ टिक्की की तरह सेंके
पालक पनीर व सॉस रखे
हल्की गीली ब्रेड पर पालक पनीर लगाये
और उस पर टमाटर सॉस लगाये
फिर रोल करके सेके
और फिर रोल को टुकड़ो मे काट कर सेंके
किनारे के टुकड़ो को मिला कर लोई बना कर बीच मे पालक पनीर रख कर उस पर टमाटर सॉस रख करलोई को बन्द करके हल्के हाथो से दबा कर सेकिये
और तीसरे तरीके मे ब्रेड के बीच मे पालक मिला पनीर का टुकड़ा टमाटर सॉस के साथ रख कर रोल करके सेके
इरा जौहरी


