भट की फली , लहसुन और हरीमिर्च का मिला जुला अचार !!!!
भट् की फली ,लहसुन और हरीमिर्च का मिला जुला अचार
भट की फली को उर्दाई सेम , ग्वार की फली और ग्वालिन कई नामो से जाना जाता है सब्जी की तरह इसका अचार भी बहुत स्वादिष्ट बनता है उबली रेशे निकली भट की फली मे आम के अचार का मसाला मिला कर स्वादिष्ट अचार बनाया जा सकता है हमने तो जो सिंघाड़े का अचार बनाया था उसी मे थोड़ा और मसाला तेल सहित मिला कर फूलगोभी का अचार बना लिया था और उसके बाद उसी मे ये फलियाँ मिला कर फली का अचार बना लिया फिर लहसुन छील कर मिला कर लहसुन वालाभट की फली का अचार बना लिया और फिर उसी मे हरी मिर्च काट कर थोड़ा नींबू का रस भी मिला कर नींबू हरी मिर्च लहसुन भट की फली का अचार बना लिया आप चाहे तो इसमे थोड़ा सिरका मिला कर नया स्वाद भी पा सकते हैं
इरा जौहरी




