भरवाँ आलू बैगन टमाटर
भरवाँ आलू बैगन टमाटर !!!
कम चिकनाई मे झटपट विधि से बना भरवाँ बैगन आलू टमाटर
जब समय हो कम तो बनाये इस विधि ये भरवाँ सब्जी
हमने ये सब्जी दो चम्मच पिसे प्याज लहसन अदरक के मिश्रण मे हल्दी धनिया मिर्च नमक अमचुर ( खटाई ) और पिसी मेथी मिला कर बनाई है
सबसे पहले बैगन के डन्ठल के पास से किनारे साफ करके बीच मे दोबार लम्बाई मे चीरा लगाये चीरा एसे लगाये कि डण्ठल की तरफ से बैगन जुड़ा रहे एसे ही आलू छील कर उसमे भी चीरा लगाये और टमाटर मे भी
सभी मे चीरे वाली जगह पर पिसा कच्चा मसाला भर दे कुकर मे तेल डाले गर्म करे और सभी मसाला भरी सब्ज़ियाँ उसमे सज़ा दे जरा सा पानी भी डाल कर ढक्कन लगा दे जब सीटी आने को हो तब गैस धीमी कर दे और कुछ समय बाद बन्द
ढक्कन खुलने पर सब्जी को उलट पलट कर भून ले कटी हरी धनिया से सजाये
इरा जौहरी





