भरवाँ करेला !!! हांडी करेला बनाये गैस के चूल्हे पर
हम पहले ही बता चुकें है हमारी माँ को बहुत सारी व्यनजन विधियाँ आती हैं हमारी नानी का घर बहुत पुराना है जहाँ की दीवारें कहीँ कहीँ इतनी चौड़ी हैं कि एक छोटी खाट बिछी हुई उसमे समा जाये हलाँ कि समय के साथ घर मे भी बहुत बदलाव हुए हैं पर मुझे याद है हमारे बचपन मे वहाँ आँगन की दीवार मे एक ख़ाली जगह हुआ करती थी जिसमें चौबीस घंटे धीमी धीमी कन्डे की आँच जलती ही रहती थी और उस पर धीमी आँच मे कुछ ना कुछ पकता ही रहताथा धीमी आँच पर पकने के कारण उस व्यनजन मे सोंधी सोंधी खुशबू समा जाती थी माँ से बात करने पर माँ ने बताया उस ज़माने मे मिट्टी की हाँड़ी मे करेले तैयार करके रख दिये जाते थे जो धीमी धीमी आँच पर पक कर सोंधी सोंधी खुशबू वाले बन कर तैयार हो जाते थे हमने उसी विधि से ये करेले गैस के चूल्हे पर तैयार किेये है आप भी आज़मा कर देखियेगा
भरवाँ करेले !!!
हाँड़ी स्टाइल के भरवाँ करेले बनाइये कढाई मे और बाद मे तवा करेला का मजा भी लीजिये !!!
अक्सर लोग कहते है कि करेले बनाना बहुत झंझट का काम है पर हमारी इस विधि से करेले बनाये झटपट झटापट और बहुत आसानी से
विधि
करेले धो कर छील कर साफ कर के बीच मे चीरा लगा कर गूदा भी निकाल ले किनारे केनिकाले गये हरे भाग व गूदे को फेंके नही बल्कि संभी पर नमक लगा कर कुछ समय के लिये रख दे
बनाते समय सब एक बार छन्नी मे रख कर अच्छी तरह धो ले
पिसा मसाला (प्याज लहसन अदरक हल्दी धनिया मिर्च नमक सौफ खटाई ) कटे प्याज दही और अगर हल्की मिठास वाले खट्मिट्ठे करेले खाना चाहे तो जरा सा गुड़ भी सब आपस मे मिला कर करेले का निकला गूदा व छिलका भी मिला कर करेले मे भर कर कढाई मे थोड़ा तेल डाल कर उसमे सज़ा कर धीमी ऑच पर एक चमचा पानी डाल कर ढक कर पकने के लिये रख दे अब आप अपने बाक़ी काम निबटाने और भूल जाये कि करेले चढ़े है बस थोड़ी देर मे यह ज़रूर देख ले पानी ख़त्म तो नही हो गया है पानी के सूखने पर गैस बन्द कर दे और आहिस्ता से सभी करेलो को पलट कर गरम गैस पर ही ढक कर रखा रहने दे जब खाना हो एसे भी खा सकते है या फिर गर्म तवे पर हल्का फ्राई कर के खाये जिनको चिकनाई मना हो वो इन करेलो को बिना चिकनाई के भी बना सकता है

सबसे पहले करेले छील कर अन्दर का गूदा निकाल ले

करेले की कड़वाहट निकालने के लिये नमक डाल कर कुछ समय के लिये रहने दे

करेले को छिल्के व गूदे समेत चलनी मे धोये और छिल्के व गूदे पर पिसा नमक ,मिर्च, सौफ ,हल्दी ,धनिया , मेथी , प्याज ,अदरक ,लहसन और दही व कच्ची अमिया कद्दूकस करके डाले तथा कटा प्याज भी डाल कर मिला कर

भरावन सामग्री बनाये और करेलो मे भरे

कढाई मे तेल डाल कर सारे करेले एसे ही सज़ा कर एक चमचा पानी के साथ ढक कर धीमी ऑच पर ढक कर पकाये

जब पानी सूख जाये तब आहिस्ता सबसे सब पलट कर गर्म गैस पर ही ढक कर रहने दे
भरवाँ करेले !!!
हाँड़ी स्टाइल के भरवाँ करेले बनाइये कढाई मे और बाद मे तवा करेला का मजा भी लीजिये !!!
अक्सर लोग कहते है कि करेले बनाना बहुत झंझट का काम है पर हमारी इस विधि से करेले बनाये झटपट झटापट और बहुत आसानी से
विधि
करेले धो कर छील कर साफ कर के बीच मे चीरा लगा कर गूदा भी निकाल ले किनारे केनिकाले गये हरे भाग व गूदे को फेंके नही बल्कि संभी पर नमक लगा कर कुछ समय के लिये रख दे
बनाते समय सब एक बार छन्नी मे रख कर अच्छी तरह धो ले
पिसा मसाला (प्याज लहसन अदरक हल्दी धनिया मिर्च नमक सौफ खटाई ) कटे प्याज दही और अगर हल्की मिठास वाले खट्मिट्ठे करेले खाना चाहे तो जरा सा गुड़ भी सब आपस मे मिला कर करेले का निकला गूदा व छिलका भी मिला कर करेले मे भर कर कढाई मे थोड़ा तेल डाल कर उसमे सज़ा कर धीमी ऑच पर एक चमचा पानी डाल कर ढक कर पकने के लिये रख दे अब आप अपने बाक़ी काम निबटाने और भूल जाये कि करेले चढ़े है बस थोड़ी देर मे यह ज़रूर देख ले पानी ख़त्म तो नही हो गया है पानी के सूखने पर गैस बन्द कर दे और आहिस्ता से सभी करेलो को पलट कर गरम गैस पर ही ढक कर रखा रहने दे जब खाना हो एसे भी खा सकते है या फिर गर्म तवे पर हल्का फ्राई कर के खाये जिनको चिकनाई मना हो वो इन करेलो को बिना चिकनाई के भी बना सकते है





