भरवाँ करेले
भरवाँ करेले मज़ेदार !!!!
करेले छील कर बीच से गूदा व बीज निकाल कर नमक लगाकर तीन चार घंटे के लिये रख दे फिर साफ़ पानी से धो कर गर्म तेल मे पहले करेले फ्राई करे फिर मेथी का तड़का दे कर कटा प्याज डाले हल्का भुनने पर हल्दी ,धनिया , सौफ , मिर्च ,खटाई , नमक (और खट्टे करेले बनाने के लिये हमने इमली का गूदा भी खटाई के साथ डाला है खट्मिट्ठे बनाना चाहे तो जरा सा गुड़ भी मिला सकते है ) डाल कर हल्का पानी का छिट्टा दे करगलाये व भूने भुनने पर फ्राई किये करेलो मे भरे और धीमी ऑच पर गलने तक पकाये व भूने करेले बढिया गल व भुन जाये इसके लिये भूनते समय पानी केछिट्टे भी मारे
इरा जौहरी

चूल्हे की ऑच पर हमारी सासूमाँ कढाई मे ऐसे ही करेले बनाती थी और हमारी नानी हाँड़ी मे कन्डे की ऑच पर धीमे धीमे पकाती थी मेरी नानी के घर मे दीवारें बहुत चौड़ी चौड़ी है उस चौड़ी दीवार मे आँगन मे एक खोखली जगह बनी हुई है वहाँ पर हमेशा कन्डे की ऑच सुलगती रहती थी और उस पर दिन भर दूध पकता रहता था और नानी वही पर हॉकी मे करेले भर कर रख देती थी जो धीमीऑच पर सोधे सोधे पकतेथे

