भरवाँ तरोई
भरवाँ तरोई!!!!
भरवाँ तरोई बहुत ही स्वादिष्ट होती है और हमने इसको बहुत ही आसान विधि से बनाया है
विधि !!!
भरवाँ सब्ज़ियाँ बनाने के लिये सबसे पहले भरने के लिये मसाला तैयार किया जाता है वो कटा पिसा या कद्दूकस करके तैयार किया किसी भी प्रकार से तैयार किया जा सकता है
हमने प्याज लहसन अदरक पीस कर मसाला तैयार कर लिया उसमे पिसी हल्दी ,धनिया ,मिर्च ,सौफ ,नमक व हल्की खटाई या अमचुर मिला कर कच्चा मसाला ही भरवाँ तरोई मे भरने के लिये तैयार कर लिया तरोई को तेज़ चाकू से खुरच कर हरा भाग हटा कर साफ पानी से धोकर बराबर लम्बाई मे टुकड़ो मे काट कर बीच मे चीरा लगा कर तैयार मसाला बीच मे भर कर कढाई मे गर्म तेल मे रख कर धीमी आँच पर ढक कर पकाये और कढाई मे रखते समय एक दो चम्मच पानी डाल दे जिससे तली मे तरोई जले नही
इरा जौहरी



