भरवाँ तरोई !!!
सूखी सब्जी !!!
भरवाँ तरोई !!!!
सबसे पहले तरोई को छील कर साफ कर ले
तरोई के हिसाब से एक या दो टुकड़े कर ले या पूरी साबित ही रखे बीच मे चीरा लगा दे पिसा मसाला ( प्याज लहसन अदरक हल्दी धनिया मिर्च सौफ और खटाई डाले स्वाद बढिया आयेगा ) तैयार करके तरोई के चिरे हुये हिस्से मे भर दे कढाई मे तेल गर्म करे और सारी तरोइयाँ कढा मे सज़ा दे धीमी ऑच मे ढक कर पकाये थोड़ी देर मे तरोई पानी छोड़ देगी तब सभी को आहिस्ता से पलट देकर फिर तेज ऑच पर पानी सुखाये और धीमी ऑच पर भून कर भरवा तरोई तैयार करे
इरा जौहरी





