मटर की चाट , टिक्की और पापड़ी चाट
मटर की टिक्की चाट और पापड़ी चाट जो खाना हो चटखारे ले कर प्लेट चाट चाट कर खाइये क्योकि चाट खाने का असली मजा प्लेट को चाट कर खाने मे ही आता। है
आज का दिन होली का बसौड़ा खाने का दिन था तो इस समय ताज़ी मटर उबाल कर होली की बची पापड़ियों के साथ चटपटी चाट का मजा लिया
इरा जौहरी

आठ दस घंटे पानी मे भीगी मटर को नमक डाल कर पानी के साथ पकाये

पकी मटर को थोड़ी शी चिकनाई मे हीँग जीरे मिर्च से छौक कर पकाये
टिक्की खानी हो तो तवे पर ही सुखा कर टिक्की बना कर फिर से तवे पर देशी घी या मनपसन्द चिकनाई डाल कर उसपर जीरे का तड़का देकर टिक्की सेके

और छौकी हुई मटर को चाट की तरह खाये

मटर की चाट , टिक्की व पापड़ी
सूजी व मैदा मिला कर नमक डाल कर हल्का मोयन मिला कर मठरी की तरह मॉड कर छोटी छोटी पूरियाँ बेल कर तल कर पापड़ी बनाये
मटर की चाट
मटर की चटपटी टिक्की




