मलाई को पका कर बनाये देशी धी और छानने पर जो निकले खोया उससे बनायें विविध व्यनजन
Ira Johri द्वारा प्रकाशित · 11 मई ·
मलाई को पका कर बनाये देशी धी और छानने पर जो निकले खोया उससे बनायें विविध व्य्नजन
हमने आज मलाई से निकले खोये से गुलाब जामुन बनाये है जरा बताइये तो कैसे बने
हम इससे पहले भी पोस्ट डाल चुके है मलाई से घी बनाने की तब हमसे किसी ने पूँछा था एकबार मे कितनी मलाई इकट्ठी की जाती है या कितने दिन की होती है तो हमने इस बार मलाई से घी बनाते समय उन डिब्बों की भी तस्वीर ली हैजिनमे मै मलाई एकत्र करती हूँ। मै दिन तो नही गिनती पर इन दो डिब्बों के मलाई से भरते ही पका कर देशी धी बना लेती हूँ
मलाई मे महक ना आये इसके लिये सबसे पहले दूध से पहली बार की गाढी मलाई निकाल कर प्लास्टिक के डिब्बे मे रख कर फ्रीजर मे एकत्र करे और करीब दो हफ़्ते की एकत्र मलाई को सामान्य तापमान पर ला कर कढाई मे डाल कर तेज़ आँच पर निरन्तर चलाते हुये पकाये और अगर कुछ काम कर रही हो तो धीमी आँच पर भी रख कर छोड़ी जा सकती है पर बीच बीच मे चलाना ना भूने पर कोशिश करे कि जब रसोई मे कोई काम कर रही हों तभी मलाई औंटाये इससे जलने की संभावना नहीं रहेगी और जब मलाई धी छोड़ने लगे तभी गैस बन्द कर दे और कुछ समय बन्द गैस पर भी चलाते रहे इससे मलाई से बनने वाला खोया जलेगा नहीं और थोड़ी देर बाद जब सब ठंडा होने लगे फिर से गैस जला कर कुछ समय पकाकर गैस बन्द कर दे इससे खोया जलेगा भी नही और धी भी पूरा निकल आयेगा कढाई भी साफ रहेगी
अगर कभी खोये से सारा घी निकालना हो तो खोये मे गरम पानी डाल कर मोटे कपड़े से छाने इससे खोये मे तो घी नहीं रहेगा और पानी के साथ घी छन कर आ जायेगा
गुलाब जामुन बनाने के लिये सामग्री !!
खोया ,पनीर ,मैदा व गाढा मलाई वाला दूध या गाढी मलाई , पिसा छोटी इलाइची और जरा सा चुटकी भर सोडा
ऊपर चित्र के अनुसार सामग्री का अनुपात रखे
हाँ थोड़ा कम ज्यादा से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता
सभी सामग्री को अच्छी तरह मसल कर आपस में मिलाये
तैयार सामग्री से गोलियाँ बना कर या फिर मन चाहे आकार मे बना कर एसे ही या फिर बादाम , मखाना , या चीनी का बताशा लोई के बीच मे रख कर गुलाब जामुन बनाये जा सकते है
हमने बादाम भर कर गुलाबजामुन बनाये हैं
सामग्री के बराबर ही चीनी ले कर वह डूब जाये इतना पानी डाल कर दो तार की चाशनी पका कर बनाये
कढाई मे घी डाले गर्म करे और सबसे पहले एक नन्ही सी गोली बना कर उसमे डाले अगर वह बिखरती नहीं है घी साफ रहता है तो समझिये सामग्री सही बनी है
और सभी गुलाब जामुन आहिस्ता से थोड़े थोड़े डाल कर मध्यम व धीमी आँच पर तल कर निकाल लीजिये और दो तार की पकी चाशनी मे डाल दीजिये रस मे डूबने दीजिये रस में डूबे फूले गुलाबजामुन पर कटे बादाम सज़ा कर पेश करिये
इरा जौहरी
हम इससे पहले भी पोस्ट डाल चुके है मलाई से घी बनाने की तब हमसे किसी ने पूँछा था एकबार मे कितनी मलाई इकट्ठी की जाती है या कितने दिन की होती है तो हमने इस बार मलाई से घी बनाते समय उन डिब्बों की भी तस्वीर ली हैजिनमे मै मलाई एकत्र करती हूँ। मै दिन तो नही गिनती पर इन दो डिब्बों के मलाई से भरते ही पका कर देशी धी बना लेती हूँ
मलाई मे महक ना आये इसके लिये सबसे पहले दूध से पहली बार की गाढी मलाई निकाल कर प्लास्टिक के डिब्बे मे रख कर फ्रीजर मे एकत्र करे और करीब दो हफ़्ते की एकत्र मलाई को सामान्य तापमान पर ला कर कढाई मे डाल कर तेज़ आँच पर निरन्तर चलाते हुये पकाये
और अगर कुछ काम कर रही हो तो धीमी आँच पर भी रख कर छोड़ी जा सकती है पर बीच बीच मे चलाना ना भूने पर कोशिश करे कि जब रसोई मे कोई काम कर रही हों तभी मलाई औंटाये इससे जलने की संभावना नहीं रहेगी और जब मलाई धी छोड़ने लगे तभी गैस बन्द कर दे और कुछ समय बन्द गैस पर भी चलाते रहे इससे मलाई से बनने वाला खोया जलेगा नहीं
और कुछ समय बन्द गैस पर भी चलाते रहे इससे मलाई से बनने वाला खोया जलेगा नहीं और थोड़ी देर बाद जब सब ठंडा होने लगे फिर से गैस जला कर कुछ समय पकाकर गैस बन्द कर दे इससे खोया जलेगा भी नही और धी भी पूरा निकल आयेगा कढाई भी साफ रहेगी
अगर कभी खोये से सारा घी निकालना हो तो खोये मे गरम पानी डाल कर मोटे कपड़े से छाने इससे खोये मे तो घी नहीं रहेगा और पानी के साथ घी छन कर आ जायेगा

गुलाब जामुन बनाने के लिये सामग्री !!
खोया ,पनीर ,मैदा व गाढा मलाई वाला दूध या गाढी मलाई , पिसा छोटी इलाइची और जरा सा चुटकी भर सोडा
ऊपर चित्र के अनुसार सामग्री का अनुपात रखे
हाँ थोड़ा कम ज्यादा से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता
सभी सामग्री को अच्छी तरह मसल कर आपस में मिलाये
तैयार सामग्री से गोलियाँ बना कर या फिर मन चाहे आकार मे बना कर एसे ही या फिर बादाम , मखाना , या चीनी का बताशा लोई के बीच मे रख कर गुलाब जामुन बनाये जा सकते है
हमने बादाम भर कर गुलाबजामुन बनाये हैं
सामग्री के बराबर ही चीनी ले कर वह डूब जाये इतना पानी डाल कर दो तार की चाशनी पका कर बनाये
कढाई मे घी डाले गर्म करे और सबसे पहले एक नन्ही सी गोली बना कर उसमे डाले अगर वह बिखरती नहीं है घी साफ रहता है तो समझिये सामग्री सही बनी है
साफ छोटी गोली
सभी गुलाब जामुन आहिस्ता से थोड़े थोड़े डाल कर मध्यम व धीमी आँच पर तल कर निकाल लीजिये और
दो तार की पकी चाशनी मे डाल दीजिये रस मे डूबने दीजिये