माँ बेटा संवाद
संवाद
एक बात के दो उत्तर
१)माँ के दूर रहने वाले बेटे से संवाद (रात का समय )
माँ -आज तुमने दिन भर छुट्टी होने के बाबजूद फोन नही किया
बेटा -आज मै दि भर घूमता रहा समय नही मिला ।
माँ -घूमने गये थे ठीक है पर बता तो देना था कि कहीँ जा रहे हो ।आइन्दा कहीँ जाते समय जरूर से बता दिया करो ।
बेटा -बता कर क्यूँ जाऊँ ?अब क्या तुम्हारे मना करने पर नहीं जाऊँगा !
माँ -बताया इस लिये करो जिससे हमें पता रहे कि तुम कब कहाँ हो ।तुम दूर रहते हो चिन्ता रहती है ।
इसके बाद फोन कट जाता है
२)माँ के साथ मे पास रहने वाले बेटे से संवाद (रात का समय)
बेटा – माँ मै जा रहा हूँ थोड़ी देर मे आ जाऊँगा ।
माँ-ठीक है पर यह तो बताते जाओ कहाँ और किसके साथ जा रहे हो ।और कब तक आओगे ।
बेटा अब माँ को दोस्त ,जगह का नाम व वापसी का समय भी बताना अपनी ज़िम्मेदारी समझता है जिससे माँ को चिन्ता ना हो ।
इरा जौहरी
मौलिक
संवाद /माँ और दो बेटे
५/२/२०१९
