सफेद तिल के लड्डू व कतली !!!!!!!!
सफ़ेद तिल के खोया मिले व मेवे पड़े लड्डू व कतली!!!जाड़े के मौसम मे तिल से बनी चीजे खाने से शरीर मे गर्मी आती है ठंड असर नही करती
Ira Johri तिल के लड्डू व कतली
विधि
गर्म कढाई मे धीमी ऑच पर तिल भून ले
तिल भुनने पर ख़ुशबू आने लगेगी
तिल भुनने पर ऑच से उतार कर यूँ ही छोड़े नही बल्कि चलाती रहे और फिर कढाई से निकाल ले
तिलों को पीस ले
अब कढाई मे बराबर की चीनी डाले चीनी डूबने लायक पानी डाले और पकाये जबचीनी घुल जाये और गाढ़ी यानी तीन तार की हो जाये बराबर की मात्रा मे खोया डाल कर अच्छी तरह चला कर मिलाये
और पिसे तिल भी मिला दे
थाली मे चिकनाई लगा कर रखे और मिली हुई सारी सामग्री उसमें डाल कर जमा कर ठंडी होने पर कतरी काट ले या फिर लड्डू या मनचाहा आकार दे कर तिल की मिठाई बनाये
मैने जो खोया मिलाया है वह मलाई पका कर पहले घी निकाल कर बचे खोये को प्रयोग मे लाया है
मेवे ऊपर से काट कर डाले है
इरा जौहरी
Www.irajohri.com







