मिली जुली सब्ज़ियों की कॉजी व अचार
मिली जुली सब्ज़ियों की कॉंजी व अचार
जाड़े के मौसम मे धूप मे पकी कॉजी या तेल पानी का अचार पीने मे बहुत ही अच्छा लगता है साथ ही यह हाज़मा भी दुरुस्त रखता है
सब्ज़ियो से बने अचार तीन दिन की धूप मे तैयार भी हो जाते है जल्दी खाना हो तो थोड़ी खटाई मिला दे हमारे छोटे बेटे को यह अचार बहुत पसन्द है और वह कल आ रहा है हमने अचार जल्दी तैयार हो जाये इस लिये अचार मे थोड़ी अमचुर की खटाई मिला दी है बिना अमचुर के यह तीन दिन मे तैयार होता
जो ज्यादा खट्टा ना खाना चाहे अमचुर ना मिलाये क्योकि राई से भी यह खट्टा हो जाता है
विधि
सब्ज़ियों को साफ करके उबलते पानी मे डाल कर गैस बन्द कर दे ठंडा होने पर सूखे अचार के लिये सब्ज़ियों को पानी से निकाल कर हवा या धूप मे रख कर थोड़ी देर पानी सुखाये और फिर पिसी हीँग ,हल्दी ,मिर्च ,मोटी सौंफ नमक सोंठ व राई मिला कर सरसो का तेल डाल कर चला फिरा कर धूप दिखाये
हमने यह अचार मूली मटर आलू फूलगोभी व सेम एक साथ पका कर और हरी मिर्च कच्ची ही काट कर मिलाई है इसमे गाजर शलजम व चुकन्दर भी मिलाई जा सकती है
पानी वाले अचार के लिये सब्ज़ियों के साथ उबला पानी ठंडा करके पिसी हीग , राई हल्दी व नमक ,मिर्च मिला कर एक लीटर पानी मे एक बड़ा चम्मच सरसो का तेल मिला कर तीन दिन तक धूप दिखाये और दिन मे एक बार अवश्य चलाये
इरा जौहरी
विस्तार से विधि की जानकारी के लिये कृपया पोस्ट खोल कर कमेन्ट मे देखिये


