मीठे स्नैक्स !!!! ब्रेड और गाजर के हलुये से बनाये मीठे स्विस रोल्स्
शाम की छोटी छोटी भूख के लिये मीठे स्विस रोल्स !!!!!!!!शाम के समय भूख लगने पर जब फ्रिज खोला तो सामने दिखाई पड़ा कि गाजर का हलुआ रखा हुआ है पर एसे ही खाने का मन नही हुआ तभी देखा कि ब्रेड भी रखी है बस दोनो को मिला कर बना लिये मीठे स्विसरोल्स आप भी बना कर देखिये बड़े ही स्वादिष्ट बने गाजर के हल्वे की जगह लौकी का हल्वा हो तो वह भी स्वादिष्ट लगेगा
इरा जौहरी
विधि
यह बनाना भी बहुत आसान है ब्रेड पीस के किनारे के भाग को छुरी से काट कर अलग करे बीच के भाग को बेलन से बेले और बीच मे हल्वा रख कर रोल बना कर तवे पर धीमी आँच पर चिकनाई लगा कर सेक कर मीठे स्विस रोल्स बनाये






